बरेली। मिनी बाइपास निवासी राजेश सिंह ने इंडो बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम रनरअप रहकर बरेली का नाम रोशन किया। कोच नदीम खान ने बतााया कि 26 अक्तूबर को बदायूं और 27 अक्तूबर को बरेली में हुई प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राजेश सिंह नेचुरल बॉडी बिल्डिंग में रनरअप रहे। सीनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 75 से 80 किग्रा भारवर्ग में उन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसोसिएशन की ओर से राजेश सिंह को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। अरमान खान, हसीन उद्दीन, डॉ. इम्तियाज, कफिल खान, साजर आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी। संवाद