बरेली। हरियाणा में पिछले सप्ताह से जाट आरक्षण आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो रहा है। कई ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया है। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सोमवार को 19 ट्रेनें निरस्त कर दी है। इनमें 13 ट्रेनें गोरखपुर से जाने वाली हैं। मंगलवार को गोरखधाम एक्सप्रेस, आम्रपाली, अवध असम सहित पांच ट्रेेनें नही चलेंगी।
ये हैं निरस्त ट्रेने
23 फरवरी को (12555) गोरखधाम एक्सप्रेस
24 फरवरी को (15904) चंडीगढ़-डिब्रगढ़ एक्सप्रेस
28 फरवरी (19601) उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
24 फरवरी (15652) लोहित एक्सप्रेस
23 फरवरी को (15909) अवध असम एक्सप्रेस
23 फरवरी आम्रपाली एक्सप्रेस
23 एवं 26 फरवरी को (15715) गरीब नवाज एक्सप्रेस
22 फरवरी को (15903) डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस
22 फरवरी को (12203) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
22 फरवरी (12556) गोरखधाम एक्सप्रेस
23 फरवरी को (14649) जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस
22 फरवरी को (14673) शहीद एक्सप्रेस
22 फरवरी को (14724) भिवानी-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस
22 फरवरी को (15013) काठगोदाम एक्सप्रेस
22 फरवरी को (15651) गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
22 फरवरी को (15716) अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस
22 फरवरी को (19270) मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर एक्सप्रेस
22 फरवरी को (19602) न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस