मीरगंज। वृद्ध ने भतीजों पर जमीन व मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव निवासी वृद्ध ने बताया कि उनके पास आठ बीघा खेती की जमीन है। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह काफी समय से अपने भतीजों के पास रहकर घरेलू कामकाज करते हैं। अब उनके दो भतीजे गाली-गलौज कर उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उनका घर भी उनसे छीन लिया है। जीवनराम ने बताया कि उनके भतीजे न तो उन्हें खाने को भोजन देते हैं और न ही पहनने को कपड़े। आठ बीघा जमीन और निजी मकान होने के बावजूद भी वे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद