फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भांजे ने मामी को चाकू से गोदकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी थाना क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी गांव में भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताते हैं कि आरोपी को परिवार के किसी व्यक्ति से मामी के संबंध होने का शक था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है पर अभी गिरफ्तारी का खुलासा नहीं कर रही है। उसके खिलाफ महिला की मां ने हत्या की रिपोर्ट करा दी है।
विज्ञापन

बिचपुरी निवासी सुनीता (42) पत्नी राजकुमार के घर से सटे ही उसके ननदोई नीरज का है। बताते हैं कि सुनीता काफी समय से ननदोई के घर में ही रह रही थी। नीरज के बेटे बबलू ने गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे सुनीता पर हमला कर दिया। उसके हाथ और पेट में चाकू से कई वार किए। इसके बाद वह फरार हो गया। परिवार और गांव के लोगों ने सुनीता को शहर से सटे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
सुनीता की मां भमोरा के गांव लहरा निवासी नन्ही देवी ने इस मामले में बबलू के खिलाफ बिथरी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी बबलू को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि अवैध संबंध के संदेह में बबलू ने हत्या की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें