फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस अड्डों से न अतिक्रमण हटाया न किए पानी के इंतजाम

Mon, 06 May 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नोडल अधिकारी के निर्देशों के बावजूद बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं में सुधार नहीं दिख रहा। सेटेलाइट बस अड्डा परिसर से न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही पेयजल की ही व्यवस्था हुई। पुराने बस अड्डे का भी यही हाल है।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डा पर शनिवार रात दो ठेले वालों के बीच हुए विवाद के बाद एक ठेले वाले की पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते हैं। अवैध रूप से लगने वाले ठेला-खोमचा वालों से यहां वसूली की जाती है। शुक्रवार को ही रोडवेज के नोडल अधिकारी सत्य नारायण ने सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा का निरीक्षण किया था।सेटेलाइट बस अड्डा परिसर में ठेला-खोमचे वालों का कब्जा और अमूल पार्लर के नाम पर डेयरी उत्पादों के स्थान पर अन्य सामान की बिक्री पर उन्होंने नाराजगी जताई। यह भी पता लगा कि अवैध रूप से लगने वाले ठेला-खोमचों से वसूली की जाती है।
उन्होंने अतिक्रमण हटवाने और कैंटीन संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद भी परिसर से न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही गर्मियों के सीजन में खाने-पीने के दूषित सामान की बिक्री कर यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सेवा प्रबंधक धनजी राम का कहना है कि बस अड्डा परिसरों से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधितों को लिखा गया है। यात्री सुविधाओं में कोई लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें