फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बसपा छोड़ भाजपा में आया पड़ोसी तो घर में घुसकर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र की पशुपति विहार कॉलोनी में सोमवार रात एक घर पर कुछ लोगों ने धावा बोलकर हवाई फायरिंग की। इसके बाद मारपीट की गई। मामले में तीन लोग घायल हुए हैं। एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुए विवाद को बसपा छोड़कर भाजपा में आने की राजनीति से जोड़कर शिकायत की गई है। पुलिस ने फायरिंग से इन्कार करते हुए विवाद में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी फारुख ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र के पंखिया बिरादरी का नेता तौफीक प्रधान उनके पड़ोस में रहता है। तौफीक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। फारुख ने बताया कि पहले वह तौफीक के साथ बसपा में ही था। चुनाव से पहले वह बसपा छोड़कर भाजपा में आ गया। साथ ही उसने क्षेत्र में मोदी सरकार के स्लोगन और नारे लिखवाकर पोस्टर लगाए थे। तौफीक ने ये पोस्टर फाड़ दिए। उसे चेतावनी दी कि भाजपा छोड़कर उसके साथ आ जाए।
आरोप है कि सोमवार रात एक बजे तौफीक ने अपने साथियों के संग फारुख के घर पर फायरिंग कर दी। फारुख के मुताबिक इन लोगों ने हवाई फायरिंग की। साथ ही चाकू और डंडों से उन लोगों पर हमला कर दिया। फारुख मंसूरी के साथ ही उनका भांजा इसरार, पत्नी शमा घायल हो गए। आरोपियों ने परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। फिर पड़ोसियों के एकजुट होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फारुख व इसरार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

- तौफीक व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की बात सामने आई है, पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। - अनीता चौहान, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें