फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः मास्क न सामाजिक दूरी... बढ़ रहा कोरोना संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
कुतुबखाना पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

डीडीपुरम, कुतुबखाना, शील चौराहा, कोहाड़ापीर और सिविल लाइंस समेत हर जगह यही हाल

बरेली। कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासन ने घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य किया है मगर लोग बाजार में बिना मास्क पहुंच रहे हैं और सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं कर रहे हैं। दुकानदार भी कोरोना से बचाव के प्रति गंभीर नहीं हैं। चाट के ठेले हों, कोई अन्य दुकान या फिर पेट्रोलपंप.. हर जगह लापरवाह का आलम है। लोग धड़ल्ले से बिना मास्क पहुंच रहे हैं। लोगों की ये बेपरवाही कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा रही है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि नगर स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

डीडीपुरम

स्टेडियम रोड से डीडीपुरम प्रवेश द्वार की ओर जाने पर सड़क के दोनों ओर पानी बताशे, चाऊमीन, चाट, भेल, डोसा समेत अन्य ठेले लग रहे हैं। यहां न ही शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही कोई मास्क लगा रहा है। ठेले वाले भी बिना मास्क और ग्लब्स के खानपान की चीजें तैयार कर रहे और लोगों को दे रहे हैं। यहां अपनी बारी के इंतजार में खड़े लोगों का भी यही हाल है।

शील चौराहा

चौपाटी की ओर दो दर्जन से अधिक पानी बताशे, चाट व खाने पीने की दुकानें सजी हुई हैं लेकिन कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है। किसी भी दुकानदार ने मास्क नहीं लगाया है और न ही फुटपाथ व सड़कों पर खड़े लोगों के चेहरे पर मास्क दिख रहा है। लोग इसी तरह बाजार में घूम रहे हैं। इसी लापरवाही से कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने की आशंका है।

कोहाड़ापीर से कुतुबखाना रोड

कोहाड़ापीर पर पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने के लिए लोगों भीड़ लगी हुई है। यहां न पेट्रोल डलवाने वालों ने मास्क लगाया है और न ही यहां पेट्रोल डालने वाले कर्मी मास्क लगा रहे हैं। पेट्रोल पंप पर पंपलेट चस्पा है कि बिना मास्क पेट्रोल नहीं मिलेगा लेकिन खुद कर्मचारी ही बिना मास्क के हैं। शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। आगे बढ़ने पर कुतुबखाना रोड पर मिठाई दुकानदार व चाट ठेले वालों का भी यही हाल है। मिठाई दुकानदार भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ग्राहक भी लापरवाही कर रहे हैं।

जिला अस्पताल रोड

जिला अस्पताल रोड पर दिनभर हाल खराब रहता है। यहां हर समय जाम की स्थिति रहती है। रात में भी यहां यही हाल मिला। दुकानदार प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग भी बिना मास्क के घूम रहे हैं। शारीरिक दूरी के नियम को दरकिनार कर जमकर भीड़ हो रही है।

एक दिन में बढ़े दो गुने कोरोना संक्रमित

बरेली। शुक्रवार को करीब तीन हजार लोगों की जांच में 14 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं शनिवार को करीब ढाई हजार लोगों की जांच में संक्रमितों का आंकड़ा दोगुने से अधिक 30 तक पहुंच गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। कोविड अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वागीश वैश्य का कहना है कि बाजारों में लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। मास्क सबसे अहम है लेकिन अधिकतर लोग मास्क नहीं लगा रहे है। यही मुख्य कारण है कि संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ी है। बाजार में बिना मास्क के लोग घूमते हैं। ऐसा लग रहा है कि लोगों के बीच कोरोना का डर खत्म हो गया है।

मास्क का प्रयोग करें वो भी कारगर तरीके से

कोरोना से बचने के ये सबसे कारगर तरीका है मगर आम तौर पर देखा जाता है कि लोग मास्क तो लगाते हैं लेकिन मुंह और नाक पर नहीं रखते। इसके पीछे उनका तर्क होता है कि नाक और मुंह पर मास्क रखने से उन्हें तकलीफ महसूस होती है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते मास्क का बेहतर उपयोग जरूरी है। खासकर तब, जब आप घर से बाहर भीड़-भाड़ वाली जगह जा रहे हों। डॉक्टरों के अनुसार, इससे इंफेक्शन का खतरा काफी कम हो जाता है।

बरतें सावधानी

अपनी आंख, मुंह और नाक को बार-बार न छुएं।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें।
मास्क जरूर पहने।
हाथों को धुलते रहें।
यदि खांसी-बुखार है तो लोगों से दूरी बनाए रखें।
ये लक्षण दिखे तो रहें सावधान
बुखार, खांसी और जुकाम हो तो यात्रा न करें।
अचानक तेज बुखार होना
तेज बुखार, जुकाम और खांसी होना।
शरीर में तेज दर्द के साथ कमजोरी
लिवर और किडनी में परेशानी
सांस में तकलीफ होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें