फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2023: बरेली में सात मई को 13 केंद्रों पर होगी नीट, परीक्षा केंद्रों की सूची जारी

Fri, 05 May 2023 05:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

एनटीए के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) सात मई को होगी। इस साल पूरे देश से करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। बरेली जिले से 8980 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन


एनटीए के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल, परसाखेड़ा स्थित डीपीएस, नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट्स स्कूल, पीलीभीत रोड स्थित माधवराव सिंधिया स्कूल, विद्या भवन पब्लिक स्कूल, नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बिथरी स्थित रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल, पद्मावती एकेडमी, अल्मा मातेर स्कूल, हांडा पब्लिक स्कूल, रिठौरा स्थित खंडेलवाल कॉलेज व अलखनाथ रोड स्थित बीबीएल स्कूल शामिल हैं। 

परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:20 बजे तक चलेगी। केंद्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को दोपहर डेढ़ बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें