फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट काउंसिलिंग 2024: एसएन की सीटें फुल, निजी कॉलेजों में 142 रह गईं खाली

Fri, 06 Sep 2024 09:28 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेड़िकल कॉलेज आगरा में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग पूरी हो गई हैं। यहां सभी सीटें भर गई हैं। वहीं निजी कॉलेजों में 142 सीटें खाली रह गईं।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेड़िकल कॉलेज में चल रही यूपी यूजी नीट-2024 की काउंसिलिंग में एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस की सभी सीटें भर गई हैं। इसमें 200 सीटें हैं, जिसमें यूपी कोटे की 170 सीटें हैं। निजी कॉलेजों में अभी 142 सीटें रिक्त हैं। इनके लिए 9 सितंबर को दोबारा काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


नोडल प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन समेत मथुरा के केडी मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, केएस मेडिकल कॉलेज और टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 150-150 सीटें हैं। मथुरा के ही केडी डेंटल कॉलेज में बीडीएस की 100 सीटें हैं। इनमें 142 सीटें अभी खाली हैं। एसएन की यूपी कोटे की 170 सीटें भर चुकी हैं। बाकी 30 ऑल इंडिया कोटे की हैं। उन पर पहले ही प्रवेश हो गया है। इन सभी कॉलेजों की 900 सीटों में से 758 पर प्रवेश हो गया है। बची हुई सीटों के लिए 9 सितंबर से एसएन में फिर से काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें