बरेली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की मंडलीय समीक्षा बैठक मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में उप्र भारत स्काउट एवं गाइड लखनऊ की संयुक्त सचिव कुसुम मनराल ने प्रतिभाग किया। यहां पंजीकरण, नवीनीकरण, आजीवन सदस्य, खातों का विवरण, प्रशिक्षण केंद्र, आय-व्यय, ऑडिट आदि पर चर्चा हुई और उसे बेहतर बनाने के सुझाव दिए गए। यहां कंचन कनौजिया, अभिषेक पांडेय, सत्येंद्र मोहन व अन्य मौजूद रहे।