बरेली। आठवीं गर्ल्स बीएन में चल रहे सीएटीसी-92 एनसीसी कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिनी शिविर के आखिरी दिन कैडेट्स ने नक्शे को पढ़ना सीखा। इस दौरान ब्रह्मकुमारी परमपिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेडिटेशन के ऊपर व्याख्यान दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत वासुदेव ने कैडेट्स को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने ‘बी’ और ‘सी’ सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा देने वाले कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। कैंप में मेजर स्वेता, कैप्टन जितेंद्र कौर, लेफ्टिनेंट ममता, केयर टेकर शिवानी, एसएम गोविंद सिंह, जीसीआई मोनिया, कल्पना और प्रेरणा ने सक्रिय भूमिका निभाई। ब्यूरो