फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिशा : विद्यार्थियों ने सीखी साक्षात्कार की बारीकियां

Wed, 27 Sep 2023 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीडीपुरम स्थित इन्फिनिटी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट संस्थान में अमर उजाला और इन्फिनिटी के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे ''नई दिशा'' के दूसरे दिन मंगलवार को फ्यूचर इंस्टीट्यूट और राजश्री इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास के टिप्स मिले।
विज्ञापन

इन्फिनिटी पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ग्लोबल सीईओ भावना जूनेजा ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, आत्म-संवाद, स्वयं प्रेरणा, कॅरिअर निर्माण जैसे अहम विषयों पर उत्कृष्ट जानकारियां दीं। सुधीर लंबू ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सफल उदाहरणों का सारांश प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा से संबंधित कई सवाल पूछे। इनका विशेषज्ञ ट्रेनर्स ने विस्तार से जवाब दिया।
विद्यार्थियों को जवाब के माध्यम से न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की दिशा में मार्गदर्शन मिला बल्कि अपने व्यक्तिगत विकास को भी बढ़ावा मिला। सुधीर लंबू और भावना जूनेजा ने छात्र-छात्राओं को नौकरी के लिए साक्षात्कार के समय आने वाले चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने समय के साथ बदलते सवाल, कैसे तैयारी करें, इंटरव्यू लेने वाले की ओर से नोटिस होने वाली गतिविधियों और प्रतिक्रियाओं समेत अन्य जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने भी भविष्य में सफलता की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लिया। नई ऊंचाइयों की ओर अपनी यात्रा जारी रखने का दृढ़ इरादा किया। कार्यक्रम से छात्रों को नई दिशाओं की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें