फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चार बच्चियों की मौत के बाद गम में डूबा नवादा बिलसंडी

Sun, 25 Feb 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। आग में जलकर चार बच्चियों की मौत के बाद नवादा बिलसंडी गांव का माहौल मातमी बना हुआ है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हर कोई उदास चेहरा लेकर एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहा है। शनिवार को जब गांव से एक साथ चार अर्थियां उठीं तो ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में चारों बच्चियों के शवों को कादरगंज गांव में रामगंगा नदी के किनारे दफनाया गया।
विज्ञापन

नवादा बिलसंडी गांव में शुक्रवार दोपहर मकान की छत पर खेलते वक्त झोंपड़ी में आग लगने के बाद घिरी चार बच्चियों की जलकर मौत हो गई थी। बच्चियां आग लगने के बाद छत पर बनी झोंपड़ी में रखे पुआल में छुप गईं थीं। कुछ ही पलों में आग झोंपड़ी तक पहुंच गई और चारों बच्चियां जिंदा जल गई।
पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचे तो मकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चियों के घरों से महिलाओं की चीख गूंज रही थी। शव को दफन करने के बाद गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखा। कई जगह बुजुर्ग हादसे को लेकर चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

-
मुआवजा देने के लिए तैयार हो रही रिपोर्ट
पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज लिए। तहसील प्रशासन रिपोर्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। इसे डीएम के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही मुआवजे की धनराशि पीड़ित परिवार को भेज दी जाएगी।
-
पीड़ित परिवार को मिलेंगे सरकारी आवास
खंड विकास अधिकारी ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का आश्वासन दिया है। ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप पांडे ने बताया कि बच्चियों के परिवार का नाम भेजा जाएगा। जल्द आवास को मंजूरी दिलाने का प्रयास है। वहीं, यह भी सामने आया है कि एक बच्ची के पिता का नाम करीब एक महीने पहले राशन कार्ड की पात्रता सूची से भी कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें