नवाबगंज। रास्ते के निकास को लेकर गांव के दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक के विरोध करने पर दबंगों ने उसकी हाथ की अंगुली चबा डाली। इससे नाराज युवक ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
लाईखेड़ा गांव के विपिन कुमार अपने का आरोप है कि उनके मकान के पास रहने वाले पड़ोसी का मकान टूटकर गिर पड़ा है। मलबे की मिट्टी से उनके घर तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया। इससे निकलने को लेकर उनको परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को जब वह अपने घर से निकल कर जा रहे थे, तो मिट्टी का मलबा रास्ते में पड़े होने पर शिकायत कर दी। इससे दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। संवाद