बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में शनिवार सुबह 10 बजे से ''''''''नेविगेटिंग क्रिमिनल लॉ रिफॉर्म्स इन इंडिया-2023'''''''' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से कानून के जानकार शामिल होंगे।
राष्ट्रीय सम्मेलन में नए कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही भारत में अपराध कानून, अपराध पड़ताल, अपराध न्याय प्रणाली, पुलिस रिफॉर्म्स आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 19 से 27 जुलाई से तक पंजीकरण किया जा रहा है।
इस संबंध में शुक्रवार को विधि विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा और गेस्ट ऑफ ऑनर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह देशवाल होंगे। विद्यार्थियों ने ''''''''नेविगेटिंग क्रिमिनल लॉ रिफॉर्म्स इन इंडिया-2023'''''''' विषय पर पोस्टर बनाए, जिन्हें 26 जुलाई को शाम पांच बजे तक जमा किया गया।
इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। शेष प्रतिभागियों को भागीदारी करने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसका परिणाम पांच विशेषज्ञों का पैनल 27 जुलाई को घोषित करेगा।