फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बांस-बेत के उद्योग से जुड़े नत्थू हुसैन नहीं रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दशक से बांस-बेत उद्योग से जुड़े नत्थू हुसैन का बुधवार सुबह पैत्रिक गांव तिलियापुर में निधन हो गया। असम से बांस-बेत लाकर उसे निखारने में नत्थू हुसैन को महारथ हासिल थी। वस्त्र मंत्रालय, डीआरडीए, जिला उद्योग केंद्र की नुमाइश, सरस और हस्तशिल्प मेलों में इनकी सहभागिता रहती थी। वस्त्र मंत्रालय की मदद से नत्थू हुसैन ने पांच हजार से ज्यादा हस्तशिल्पियों को बांस-बेत के काम से जोड़ा। सरस मेलों के प्रभारी रहे सलमान जमीर ने बताया कि सहायक निदेशक, वस्त्र मंत्रालय पुलकित जैन, मुरादाबाद से आए पूर्व सहायक निदेशक इलियास खान समेत तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें