बरेली। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की सप्तनाथ परिक्रमा 21 फरवरी महाशिवरात्रि पर सेठ गिरधारी लाल धर्मशाला श्यामगंज से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। मनोज देवल ने बताया कि नाथ नगरी परिक्रमा में शामिल शिवभक्त शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुई शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बाबा त्रिवटी नाथ, अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वर नाथ, वनखंडी नाथ आदि मंदिर में सीसीटीवी लगवाने और परिक्रमा के समय रूट डायवर्जन की मांग डीएम से की है। डीएम से मिलने वालों में संजय अग्रवाल, अभय सिंघल, राधिका शर्मा, पंकज देवल आदि शामिल रहे।