फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget 2024: 200 करोड़ से शिवमय होगा बरेली शहर, अहिच्छत्र की सड़कों के भी बहुरेंगे दिन

Tue, 06 Feb 2024 11:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रदेश सरकार के बजट में नाथ कॉरिडोर के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। योजना के तहत शहर के सात नाथ मंदिरों की 11 सड़कों के अलावा जैन तीर्थ स्थल अहिच्छत्र की सड़कों का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सुंदरीकरण होगा। 
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर के लिए तैयार किए गए द्वार और शिव के प्रतीक चिह्न के मॉडल - फोटो : BDA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो सौ करोड़ रुपये से बरेली शहर शिवमय होगा। प्रदेश सरकार के बजट में नाथ कॉरिडोर के लिए यह आवंटन किया गया है। योजना के तहत शहर के सात नाथ मंदिरों की 11 सड़कों के अलावा जैन तीर्थ स्थल अहिच्छत्र की सड़कों का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व सुंदरीकरण होगा। इसमें नाथ कॉरिडोर का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

 
शहर में अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, वनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ मंदिरों को आपस में जोड़ने के लिए 15.64 किमी का कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए 43.95 करोड़ का प्रावधान किया है। 

यह मार्ग भी होगा चौड़ा 
आंवला के रामनगर स्थित जैन तीर्थ स्थल अहिच्छत्र को जोड़ने वाले भमोरा बाया बिलारी-शाहबाद मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 150 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 46 किलोमीटर लंबी यह सड़क फिलहाल 5.30 मीटर चौड़ी है। अब इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

इन सड़कों के लिए मंजूरी पहले ही मिल गई थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली प्रवास के दौरान निर्देश दिए थे कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि से पहले नाथ कॉरिडोर के काम धरातल पर दिखने लगें। 

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए काम पहले ही शुरू करा दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बजट जारी होने की बात कही है।

इन सड़कों का होगा निर्माण और चौड़ीकरण
लोक निर्माण विभाग : किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर-चौधरी तालाब तक, हार्टमैन पुल से कुदेशिया क्रॉसिंग तक, कुदेशिया क्रॉसिंग से नैनीताल रोड, त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए धर्मकांटा चौराहे तक, धर्मकांटा चौराहे से डेलापीर चौराहे तक, बड़ा बाइपास से अब्दुल्लापुर माफी-पहाड़गंज-एग्जीक्यूटिव क्लब होते हुए वनखंडीनाथ मंदिर तक।
विज्ञापन

नगर निगम : 84 घंटा मंदिर से मढ़ीनाथ तक, मढ़ीनाथ मंदिर क्रॉसिंग से सिटी श्मशान भूमि तक, हार्टमैन पुल से रामलीला मैदान तक, सौ फुटा रोड से पीलीभीत बाइपास-पशुपति नाथ मंदिर तक, सुभाषनगर पुलिया से रेलवे कॉलोनी होते हुए तपेश्वरनाथ मंदिर तक।

कैंटोनमेंट बोर्ड : धोपेश्वरनाथ मंदिर से युगवीणा लाइब्रेरी, बदायूं रोड होते हुए स्टेशन रोड पुलिस चौकी तक।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें