बरेली। दो दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) में शामिल हुईं प्रतिभा सरोजवाल घर वापसी करके पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ (पीआरएसएस) में पुन: शामिल हो गईं। इसके अलावा नरमू और पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के कई पदाधिकारियों ने भी पीआरएसएस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सिटी स्टेशन परिसर में हुई सभा और सदस्यता ग्रहण समारोह में नरमू के जयलाल, गुंजन सिंह, कामता प्रसाद, पूरन लाल और पीआरकेएस के केंद्रीय संगठन मंत्री सुशांत सक्सेना, शैलेश वर्मा, विनोद तिवारी ने पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ की सदस्यता ग्रहण की। सभा में केंद्रीय सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया, मंडल अध्यक्ष पदमवीर सिंह, सीमा सिंह, बसंती, वीरेंद्र पाल आदि ने कहा कि पीआरएसएस ही कर्मचारियों के हकों की लड़ाई लड़ता है।