फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दोनों गुटों का जुड़ा भाजपा से नाम, एक के पीछे मंत्री का पति, दूसरे पर पूर्व विधायक का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में शनिवार सुबह हुए बवाल में शामिल दोनों गुटों का नाम भाजपा से जुड़ रहा है। फरार चल रहे राजीव राणा ने वीडियो वायरल कर उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी व उनके बेटे को घटना में शामिल बताया। वहीं, पकड़े गए आदित्य उपाध्याय की मां (रिटायर्ड इंस्पेक्टर) मीरा शर्मा ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल पर साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद फरार राजीव राणा ने अपनी फेसबुक आईडी पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि पप्पू गिरधारी उसका प्लाॅट छीनना चाहते हैं। कभी आदित्य उपाध्याय और कभी अनुज मिश्रा को आगे कर देते हैं। एक बार उनके घर पर भी चढ़ाई कराई जा चुकी है। राजीव के मुताबिक पप्पू गिरधारी ने कहा था कि यह प्लाॅट हमें दे दो। मना करने पर पप्पू गिरधारी ने अपने लोगों को भेजकर जबरन प्लाॅट छीनना चाहा। वह आईजी के पास भी गए थे। आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पप्पू गिरधारी जिस प्लॉट पर हाथ रख देते हैं, उसे छीनकर ही मानते हैं। वीडियो में राजीव राणा ने घटना के लिए पप्पू गिरधारी व उनके बेटे को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं, आदित्य उपाध्याय की मां (रिटायर्ड इंस्पेक्टर) मीरा शर्मा का कहना है कि जमीन बेचकर और सेवानिवृत्ति के बाद मिले रुपयों से यह जमीन खरीदी थी। इसके बाद पोते के नाम से यहां मार्बल की दुकान खोली। पहले डॉ. भारती जमीन देने का दबाव बनाती रहीं, फिर उनका गुर्गा राजीव राणा दबाव बनाने लगा। मीरा शर्मा ने आरोप लगाया है कि राजीव राणा भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का साझीदार है। राजीव राणा हिस्ट्रीशीटर और भूमाफिया है, फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। इज्जतनगर पुलिस ने बेटे आदित्य को भगा दिया तो वह घर पहुंचकर लाइसेंसी बंदूक ले आया। हमलावरों ने दुकान पर लगे पांच सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

मेरा कोई लेना-देना नहीं : पप्पू गिरधारी
पप्पू गिरधारी ने कहा- मैं राजीव राणा व दूसरे पक्ष को जानता तक नहीं। प्लाॅट से भी मेरा कोई मतलब नहीं। मैं देहरादून में हूं। अधिकारी जांच कर रहे हैं। अगर मैं दोषी हूं या मेरा इस प्रकरण से कोई भी संबंध है तो जांच में सामने आ जाएगा। मुझे व मेरे बेटे का नाम साजिशन शामिल किया जा रहा है।
मैं उज्जैन में हूं : पप्पू भरतौल
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने बताया- मैं उज्जैन में हूं। घटना से एक दिन पहले शुक्रवार शाम को ही मैं बरेली से वृंदावन चला आया था। अब महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच गया हूं। पप्पू भरतौल ने इससे संबंधित वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह उज्जैन स्टेशन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें