बहेड़ी। नैनीताल रोड पर जल भराव होने से तालाब में तब्दील हुआ मार्ग।
बहेड़ी। भारी वर्षा से किच्छा नदी उफान पर है। नदी की तलहटी में बसे गांव में प्रशासन ने मुनादी कराई है। वहीं, दूसरी ओर बारिश ने हालात और खराब कर दिए हैं। इससे नगर के नैनीताल रोड में भारी जलभराव है। इससे दुकानों व घरों में पानी घुस गया। छोटे-छोटे बच्चे वर्षा के पानी में खेलते नजर आए। आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नैनीताल रोड के अलावा मीना बाजार, नई बस्ती, नहासिया में भी जल भराव रहा। वहीं दूसरी ओर केसर रेलवे क्रॉसिंग से लेकर सिंह गोटिया मोड़ तक सड़क के दोनों ओर जलभराव व कीचड़ से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। संवाद
बहेड़ी। नैनीताल रोड पर जल भराव होने से तालाब में तब्दील हुआ मार्ग।