फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होने से दो किमी लंबा चक्कर लगाकर पहुंचे नैनीताल हाईवे

Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
 नैनीताल हाईवे से दो गांवों को जोड़ने वाली सिद्धि विनायक कॉलेज के पास की रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस वजह से राहगीरों को करीब दो किमी लंबा रास्ता तय करना पड़ा। शाम पांच बजे ट्रैक मरम्मत और ओवर हालिंग का काम पूरा कर क्रॉसिंग खोल दी गई। इज्जतनगर मंडल की दोहना-इज्जतनगर स्टेशनों के बीच किमी संख्या 305/2 पर स्थिति समपार संख्या 232/सी को ओवर हालिंग के लिए बृहस्पतिवार को बंद रखा गया। सिद्धि विनायक कॉलेज के पास पड़ने वाली क्रॉसिंग दोहना प्रीतम राय और भगवंतापुर गांव के लोगों को हाईवे से जोड़ती है। सुबह आठ बजे से मरम्मत शुरू होने के बाद लोगों की आवाजाही रोक दी गई। जिन लोगों के पास जानकारी नहीं थी, वे क्रासिंग तक पहुंच गए। उन्हें भगवंतापुर से रिठौरा रोड होकर नैनीताल रोड पर जाने के लिए दो किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ा। दोहना गांव के सुनील यादव ने बताया कि क्रॉसिंग के अचानक बंद होने की जानकारी नहीं थी। अब उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। दोहना गांव के ही मो. सैइद ने बताया कि सुबह के वक्त क्रॉसिंग से निकलने की जल्दबाजी में दो लोग बाइक से गिर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें