बरेली। सैन्य क्षेत्र की जूनियर लीडर एकेडमी (जेएलए) में लीडरशिप मैनेजमेंट कोर्स का प्रशिक्षण लेने आए जम्मू कश्मीर के सुंदरमणि यूनिट के नायब सूबेदार की यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेएलए में तैनात सूबेदार मोती सिंह ने कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह को बताया कि हिमाचल के जिला हमीरपुर के गांव लौहारिया निवासी नायब सूबेदार मंगलेश सिंह (42) जम्मू कश्मीर की सुंदरमणि जेएलए यूनिट में कार्यरत थे। वह तीन अगस्त को लीडरशिप मैनेजमेंट का कोर्स करने बरेली आए थे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह अचानक गिर गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो