फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पंचायत का सार्वजनिक शौचालय तोड़ा, शिकायत

Sun, 11 Feb 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सिरौली नगर पंचायत की अध्यक्ष चमन सकलैनी पर सार्वजनिक शौचालय तुड़वाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा के सिरौली मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने बताया कि थाना गेट के पास सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था। पास में ही यात्री शेड है। यहां खड़े होकर लोग वाहन का इंतजार करते हैं। कस्बे में आने वाले लोगों के लिए यह शौचालय बहुत उपयोगी था। बीते दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त करा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष की भी इसमें मिलीभगत रही।
उन्होंने बताया कि पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में इस शौचालय का करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया था। इसके टूटने से सरकारी धन का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शौचालय क्यों तोड़ा गया इस बारे में भी कोई स्पष्ट रूप से कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। आरोप निराधार है। कुछ लोगों का काम सिर्फ शिकायतें करना है। क्षेत्र में बह रही विकास की बयार को वह पसंद नहीं करते। चमन सकलैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें