फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन की सुरक्षा देने को लेकर एसएसपी से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर की बेटी और प्रसपा से लोकसभा प्रत्याशी रही समन ताहिर को सुरक्षा की जरूरत है या नहीं, शासन के इस निर्देश पर प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने एसएसपी से इसकी रिपोर्ट देने को कहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों समन ताहिर पर कथित तौर से हुए जानलेवा हमले को पुलिस ने जांच में झूठा पाया था। इसके बावजूद समन ने जान को खतरा बताते हुए सीएम योगी से दो अंगरक्षक उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। समन की इस दरख्वास्त पर संयुक्त सचिव शासन गृह (पुलिस) ने जिला प्रशासन को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार ने एसएसपी मुनिराज जी. से रिपोर्ट मांगी है कि समन को गनर देना उचित है, या नहीं। साथ ही पूछा है कि समन ने जिन परिस्थितियों का उल्लेख किया है, उनमें कितनी सच्चाई है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ही प्रशासन निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें