फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मचारी संगठन का 16 साल बाद होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार समदर्शी ने भरा पर्चा
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम में 16 साल बाद कर्मचारी संगठन चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कुल चार पदों के लिए नामांकन शुरू हुआ। पहले दिन कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी और प्रभात शर्मा नेे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगाें को जायज तरीके से उठाने के लिए उन्हें एक मंच की जरूरत है। इस मांग को मानकर निगम में पिछले दिनों कर्मचारी संगठन का कार्यालय खोला गया। पूर्व नगर आयुक्त ने चुनाव के लिए भी सहमति दे दी थी। नगर आयुक्त और जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार समदर्शी और प्रभात शर्मा ने आवेदन किया। उपाध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए करीब एक दर्जन आवेदन आए हैं। चुनाव इस महीने के अंत तक कराया जाएगा, जिसमें 35 सौ से अधिक कर्मचारी हिस्सा लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें