बरेली। नगर निगम बरेली में बन रहे भवन की गुणवत्ता और मानक को लेकर आंदोलित पार्षदों ने अब अपनी शिकायत मुख्यमंत्री तक भेज दी है। मंगलवार को नगर निगम के वार्ड 44 के पार्षद राज कुमार गुप्ता ने सीएम को भेजे पत्र में कहा कि निगम में वर्तमान में 13 करोड़ की लागत से बन रहा भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। पांच दिन पूर्व कुछ पार्षदों ने देखा कि मैटेरियल में नदी का रेता व पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर राजीव गुप्ता ने बिल्डिंग निर्माण की जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।