बरेली। बारादरी के मोहल्ला चक महमूद सुल्तानियां मस्जिद के पास रहने वाला अनवार उर्फ गुड्डू नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी है। आठ अक्तूबर की सुबह वह घर से काम पर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। पत्नी शबाना का कहना है कि सात अक्तूबर को पति के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी। इसके बाद से वह परेशान थे। शबाना की ओर से बारादरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।