फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में लगा कैंप, 3.97 लाख टैक्स जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के बीच घमासान खत्म होने के बाद व्यवस्थाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। बुधवार को नगर निगम में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की जागरूकता के लिए कैंप लगाया गया, जिसका उद्घाटन मेयर और नगर आयुक्त ने एकसाथ किया। कैंप में 51 उपभोक्ताओं ने पॉश मशीन के जरिये 1,82,812 रुपये टैक्स जमा किया। कुल टैक्स 3,97,035 लाख जमा हुआ। एक निजी बैंक के सहयोग से नगर निगम परिसर में लगाए कैंप में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सहूलियत दी गई। मौके पर ही उपभोक्ताओं का पॉश मशीन के जरिये टैक्स जमा कराया गया था। साथ ही नगर निगम के टैक्स कलक्टरों को मशीन के काम करने का तरीका बताया गया। कैंप के दौरान जोन एक में पॉश मशीन से 10 उपभोक्ताआें ने 6,538 रुपये, जोन दो में 16 उपभोक्ताओं ने 1,26,243 रुपये, जोन तीन में 15 उपभोक्ताओं ने 18,726 रुपये और जोन चार में 10 उपभोक्ताओं ने 31,305 रुपये जमा किए। इसके अलावा 2,14,233 रुपये मैन्युअल जमा किए गए। कैंप में कुल 3,97,035 रुपये का टैक्स जमा हुआ। मेयर उमेश गौतम ने कहा कि अब उपभोक्ता घर बैठकर एटीएम या क्रेडिट कार्ड के जरिये ऑनलाइन टैक्स भी जमा कर सकेंगे। इस दौरान प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, आरपी सिंह, विजय कुमार, नेत्रपाल, खुशबू भारद्वाज, शिप्रा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें