बरेली। नगर निगम की टीम ने बुधवार को जगतपुर क्षेत्र में पॉलिथीन अभियान चलाया। प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना की अगुवाई में निगम टीम ने मीरा की पैठ, जगतपुर, कटरा चांद खां में दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान करीब एक क्विंटल पॉलिथीन जब्त की। साथ ही अजंता खुशी स्वीट्स पर दो हजार, विष्णु गुप्ता पर 10 हजार, अमन गुप्ता पर दो हजार, तहसीन पर 15 हजार और धर्म स्वीट्स से दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कार्रवाई करने वाली टीम में कर अधीक्षक विजय कुमार, राजस्व निरीक्षक खुशबू भारद्वाज, शिप्रा गुप्ता, जयपाल पटेल आदि मौजूद रहे।