फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वामी प्रसाद का पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद का पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
विज्ञापन

उसावां। कस्बे में राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर रैली को रोक लिया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष ने पुतला फूंकने की सूचना को अफवाह बताया, तब रैली को जाने दिया।
कस्बे में तिरंगा बाइक रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि राष्ट्रीय बजरंग दल वाले सपा नेता का पुतला फूंकने जा रहे हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने बाजार में ही रैली को रुकवा लिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने पुतला फूंकने की खबर को अफवाह बताया, इसके बाद पुलिस बल के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली शहीद स्तंभ के पास पहुंची जहां शहीद स्तंभ पर पुष्प चढ़ाकर मिष्ठान वितरण किया गया। जिला उपाध्यक्ष अतुल बजरंगी, जिला मंत्री सुनील यादव, करन, डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें