फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इस्माइलपुर के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन




इस्माइलपुर के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा

पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे, दर्ज हुई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बिशारतगंज। इस्माइलपुर-फतेहगंज गांव के जंगल में शनिवार को प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा किया तो सूचना पर पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ को शांत करने के बाद पुलिस ने अवशेष जमीन में दबवाए। राजेंद्र पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव इस्माइलपुर-फतेहगंज के बीच सैकड़ों बीघा भूमि खाली पड़ी हैं। रात के समय यहां छुट्टा पशु आसरा लेते हैं। शनिवार सुबह गांव इस्माइलपुर निवासी राजेंद्र पाल अपने पशु चराने पहुंचे तो उन्होंने झाड़ियों व पास के सरसों के खेत में अवशेष देखे। राजेंद्र की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अवशेष को प्रतिबंधित पशु का बताकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। फतेहगंज लोहारी गांव के ग्रामीणों का आरोप था जिस स्थान पर अवशेष मिले हैं वहां रात के समय रोज यूपी 112 की गाड़ी खड़ी होती है। शुक्रवार रात को भी यह गाड़ी वहां देखी गई। इसके बाद भी बेखौफ तस्करों ने कटान कर दिया। गांव वालों ने यूपी 112 स्टाफ पर तस्करों से सांठगांठ का आरोप भी लगाया। प्रभारी निरीक्षक ने यूपी 112 स्टाफ की रिपोर्ट एसएससी को भेजने का भरोसा दिलाया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


यहां आए प्रभारी निरीक्षक आंवला ओपी गौतम ने भी समझाने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने। हंगामा बढ़ने पर पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत लोधी, आंवला के चेयरमैन संजीव सक्सेना मौके पर पहुंच गए। मंत्री ने सीडीओ से फोन पर बात कर पशुओं के अवशेष ठीक तरह से दफन कराने को कहा। इसके बाद एसडीएम आंवला डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवशेष दफन कराए गए। हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री जय दीप पाराशरी ने आंवला सीओ के मौके पर न आने का मुद्दा उठाया। मंत्री ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तब आक्रोशित लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है, दबिश दी जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव के लिए उपयोगी,



फोटो लगाएं तो बिलर कर लें





दुल्हन तू दूल्हा मैं बन जाऊंगी...

- फेसबुक पर दोस्ती के बाद उन्नाव से सहेली के पास बरेली चली आई युवती

- परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ले आई कोतवाली, साथ रहने के दिए बयान

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। समलैंगिक लड़कियों से जुड़ा मामला शनिवार दोपहर बाद कोतवाली आया। उन्नाव निवासी लड़की से शहर के बिहारीपुर की लड़की को फेसबुक के जरिये संपर्क के बाद प्यार हो गया। सात साल की दोस्ती के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और उन्नाव की लड़की बरेली चली आई। बिहारीपुर की युवती के परिवार ने सूचना दी तो यूपी 112 पुलिस इन्हें कोतवाली ले आई। यहां उन्नाव की लड़की के परिवार को बुलाया गया है।

बिहारीपुर मोहल्ले की युवती की दोस्ती करीब सात साल पहले फेसबुक पर उन्नाव के वाजपेयी खेड़ा भगवंत नगर निवासी युवती से हो गई थी। यह दोस्ती बातचीत के दौरान प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। पिछले दिनों दोनों ने पत्र भेजकर बरेली एसएसपी व कोर्ट को सूचित किया कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहती हैं।

शुक्रवार को उन्नाव की युवती बिहारीपुर आ गई। यहां से दोनों ने कहीं दूर जाने की योजना बनाई। हालांकि बिहारीपुर निवासी युवती के घरवालों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आ गई। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने महिला दरोगा को दोनोंके बयान दर्ज करने की जिम्मेदारी दी। दोनों युवतियों ने यहां भी यही बयान दिया कि वह साथ रहना चाहती हैं। दोनों बालिग और पढ़ी-लिखी हैं और अपना अच्छा-बुरा समझती हैं। पुलिस ने उन्नाव की युवती के परिजनों को कॉल करके बुलाया है।



कोहाड़ापीर में कमरा लेकर रह चुकी हैं दोनों

दोनों युवतियां प्रेमनगर के कोहाड़ापीर इलाके में किराये पर कमरा लेकर रह चुकी हैं। बिहारीपुर की युवती एक मॉल में काम करती थी और दिन का ज्यादातर वक्त सहेली के साथ ही गुजारती थी। रात में वह अपने घर आ जाती थी। दोनों के परिवारवालों को उनकी दोस्ती के बारे में जानकारी है। समय-समय पर विरोध भी किया, पर उन्होंने दोस्ती नहीं छोड़ी। दोनों एक ही समुदाय की हैं। इनमें एक की उम्र 23 तो दूसरी की 25 साल है।



दोनों युवतियां साथ रहना चाहती हैं। बरेली की युवती के परिवार से बात हो गई है। उन्नाव से दूसरे परिवार को बुलाया गया है। इसके बाद दोनों को उनकी मर्जी के मुताबिक जाने दिया जाएगा। दोनों बालिग और पढ़ी-लिखी हैं। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम बरेली

परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट देने में आनाकानी कर रहे नोडल अफसर

बरेली। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा के लिए शनिवार को केंद्रों में ड्राई रन की प्रक्रिया दोहराई गई। कुछ केंद्रों पर कैमरों में दिक्कतें आईं। नोडल अधिकारियों ने तुरंत समाधान कराया। 23 नोडल अधिकारियों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को 33 केंद्रों की रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसके बाद से नोडल अधिकारी रिपोर्ट सौंपने में आनाकानी कर रहे हैं। डॉ. लोकेश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट के लिए नोडल अधिकारियों को फोन किया है।

शनिवार को डीआईओएस सोमारू प्रधान और नोडल अधिकारी कुसुम लता ने केंद्रों का निरीक्षण करके संसाधनों की स्थिति की जांच भी की। कई केंद्रों पर अतिरिक्त फर्नीचर की मांग की गई थी। डीआईओएस की रिपोर्ट के बाद सभी केंद्रों पर फर्नीचर और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। संवाद
विज्ञापन


न्यायिक अधिकारियों की

बैंक अफसरों संग बैठक

बरेली। 11 फरवरी को लगने वाली लोक अदालत की सफलता के लिए न्यायिक और बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने उन मुकदमों का चुनाव अधिक से अधिक करने पर जोर दिया जो सुलह-समझौते के आधार पर तय किए जा सकते हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने दी। बैठक में पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूको बैंक, स्टेट बैंक व सेंट्रल बैंक के पदाधिकारियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें