खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चल रही मिलावटी खाद्य पदार्थों के धरपकड़ की कार्रवाई में शनिवार को बल्लिया के मोहित किराना स्टोर से सरसों तेल का एक नमूना भरा और मिलावट की आशंका पर करीब 19 हजार की कीमत का 96 किग्रा तेल सीज किया। जिले भर के अलग-अलग इलाकों के खाद्य प्रतिष्ठानों से 20 नमूने भरे। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है।
सहायक खाद्य आयुक्त धर्म राज मिश्र के मुताबिक नवाबगंज के बरखन रोड शक्तिमान नगर से शुगर बूरा का एक, राजनगर से श्री बालाजी पनीर भंडार से पनीर, खोया का 01-01, जोगीनवादा के राठौर किराना स्टोर से बेसन का 01, भउआ बाजार के अन्सार किराना स्टोर से नमकीन (अम्बिका), अरहर की दाल का 01-01, मीरगंज के ज्ञान प्रकाश से दूध का 01, क्योलडिया के ओम मिल्क प्वाइंट से खोया, पनीर का 01-01, जनकपुरी के राज ड्राई फ्रूट से अखरोट, पिस्ता ठंडाई का 01-01, राजेन्द्र नगर चक कच्ची घानी सरसों का तेल का 01, कोहाड़ापीर के विशाल स्वीट्स से सोनपापडी का 01 नमूना भरा। इसके अलावा कोहाड़ापीर के नौशाद डेयरी से पनीर, घी का 01-01, यादवों की पुलिया, बजरिया आंवला से मिश्रित दूध, खोया का 01-01, रिठौरा के अमर स्वीट्स से लौज, पनीर का 01-01, जाबिर किराना स्टोर से बेसन का 01 नमूना भरा गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री खपाने वालों के खिलाफ जांच जारी रहेगी। जो दोषी मिलेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।