फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने कुंभ मेले के लिए दिखाया बड़ा दिल : शहाबुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि प्रयागराज में जिस जगह पर महाकुंभ मेला सज रहा है, उसमें काफी जगह वक्फ की भी है। इसको लेकर मुस्लिमों ने उदारता दिखाई है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज निवासी सरताज ने दावा किया है कि जहां कुंभ मेले की तैयारियां की जा रही हैं, उसमें लगभग 54 बीघा जमीन वक्फ की है। इस पर मुसलमानों ने बड़ा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं की। कुंभ मेले के तमाम इंतजाम इस वक्फ की जमीन पर हो रहे हैं, मगर दूसरी तरफ अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोग मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे हैं। ये छोटी सोच छोड़नी होगी और मुसलमानों की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें