फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के बाद अपनाया हिंदू धर्म, पति के दोस्त से की शादी

सार

तीन तलाक देने के बाद मारपीट कर घर से निकाली गई रूबीना धर्म परिवर्तन कर पुष्पा बन गईं।इसके बाद शुक्रवार को पति के दोस्त से ही मढ़ीनाथ के मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।उन दोनों ने कानून के तहत शादी की है, कोई परेशानी हुई तो पुलिस से मदद लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। तीन तलाक देने के बाद मारपीट कर घर से निकाली गई रूबीना धर्म परिवर्तन कर पुष्पा बन गईं। इसके बाद शुक्रवार को पति के दोस्त से ही मढ़ीनाथ के मुनि आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। रूबीना उर्फ पुष्पा के मुताबिक पहला पति शोएब काफी समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। बच्चों की खातिर वह सहन करती रहीं, फिर भी उसने तलाक दिया तो उन्होंने अपनी अलग राह चुन ली।
विज्ञापन

रामपुर में रहने रहने वाली रूबीना का निकाह नौ साल पहले हल्द्वानी (उत्तराखंड) में रहने वाले शोएब से हुआ था। रूबीना के मुताबिक तीन बच्चे होने के बाद भी शोएब उन पर शक करता था और उन्हें बंदिशों में रखता था। शराब पीकर मारपीट करना भी उसकी आदत में शुमार था। बच्चों की खातिर यह सबकुछ बर्दाश्त करने के बावजूद सप्ताह भर पहले शोएब ने अचानक उन्हें तीन तलाक दे दिया और फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
हताशा और अवसाद की हालत में डूबी रूबीना को हाफिजगंज के बढ़ेपुरा गांव में रहने वाले प्रेमपाल ने संभाला। दरअसल, प्रेमपाल की शोएब से दोस्ती थी और उसके घर भी आनाजाना था। प्रेमपाल अक्सर रूबीना के साथ शोएब की बदसलूकी का विरोध भी करता था। इसी कारण प्रेमपाल ने उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखा तो रूबीना फौरन तैयार हो गईं। इसके बाद रूबीना धर्मपरिवर्तन कर पुष्पा बन गईं और शुक्रवार को उन्होंने मढ़ीनाथ स्थित मुनि आश्रम में प्रेमपाल के साथ विवाह कर लिया।
विज्ञापन

हमने आपसी रजामंदी और कानून के तहत की है शादी
ट्रक चलाने वाले प्रेमपाल ने बताया कि रुबीना उर्फ पुष्पा की रजामंदी से ही उन्होंने शादी की है। तलाक देने के बाद भी शोएब लगातार रूबीना को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस कारण वह काफी डरी-सहमी हुई थीं। उन दोनों ने कानून के तहत शादी की है, कोई परेशानी हुई तो पुलिस से मदद लेंगे। उधर, रूबीना उर्फ पुष्पा के मुताबिक प्रेमपाल के व्यवहार और हिंदू धर्म में महिलाओं के प्रति उदारता का माहौल देखकर शोएब के साथ रहते हुए भी उन्हें कई बार ख्याल आया था कि वह प्रेमपाल के साथ खुशहाल जिंदगी बिता सकती हैं। इसके बावजूद बच्चों और परिवार के खातिर शोएब का साथ नहीं छोड़ा लेकिन जब उसने तलाक दे दिया तो उनके आगे प्रेमपाल से शादी करने में कोई बंदिश नहीं रह गई।
रूबीना ने खुद धर्म परिवर्तन कर रखा पुष्पा नाम
रूबीना का धर्म परिवर्तन कराकर प्रेमपाल से शादी करने वाले आचार्य पंडित केके शंखधार ने बताया कि रूबीना ने हिंदू धर्म में शादी करने की इच्छा जताई थी और शुद्धीकरण कराकर इस्लाम त्यागने की बात कही थी। दोनों ने इस संबंध में अलग-अलग शपथ पत्र भी दिए थे। इसके बाद उन्होंने धर्म परिवर्तन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने का मशवरा दिया। उन्होंने बताया कि रूबीना ने खुद हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम पुष्पा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें