फरीदपुर। नगर पालिका ने कस्बे के मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। पुलिस और पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से सड़क के किनारे अवैध रूप से फैले अतिक्रमण को बल पूर्वक ध्वस्त करा दिया। सड़क के किनारे लगे खोखे एवं स्थाई रूप से किए गए अतिक्रमण को भी हटा कर सामान जब्त कर लिया है। स्थायी रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पालिका ने नोटिस भेजा है।
लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को कस्बे के मेन रोड पुराने अस्पताल के पास से बीसलपुर मोड़, मिशन अस्पताल के पास बनी नई सब्जी मंडी के पास से अतिक्रमण हटवाया गया। इस मौके पर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत कुमार सिंह, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला, नरेंद्र कुमार, लिपिक महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद