फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के नलकूप चालक मोहन स्वरूप की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से मौत हो गई। भाई लेखराज ने बताया कि रविवार को फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया निवासी मोहन स्वरूप घर से बाइक लेकर बांके बिहारी मंदिर राजेंद्रनगर स्थित नगर निगम के ओवरहेड टैंक पर ड्यूटी के लिए आए थे। सोमवार सुबह साथी अवधेश ने सूचना दी कि मोहन स्वरूप बेहोशी की हालत में नलकूप ऑपरेटर कक्ष में पड़े हैं। अवधेश ही एंबुलेंस की मदद से मोहन स्वरूप को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी अवधेश ने परिजनों को दी तो परिजन अस्पताल पहुंचे। मोहन स्वरूप के परिवार में पत्नी विमलेश और दो बच्चे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें