बरेली में कचरा फेंकना महंगा पड़ेगा। नगर निगम की ओर से शहर में गंदगी फैलाने वालों से अब जुर्माने के रूप में मोटी रकम वसूली जाएगी। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी ने अलग-अलग श्रेणी में बांटते हुए जुर्माना राशि तय कर दी है।
गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं देने पर मकान मालिक पर 250, दुकानदारों पर एक हजार और रेता-बजरी आदि मिलने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में कई अन्य प्रस्तावों में भी चर्चा हुई है।