फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम ने अवैध होर्डिंग हटाए, भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने शुक्रवार को नावल्टी चौराहा से पटेल चौक तक अवैध होर्डिंग को हटाने के साथ ही नोटिस भी भेजे। अतिक्रमण हटाओ विभाग के प्रभारी सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि अभियान पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलाया गया। इस दौरान आठ साइड होर्डिंग, 70 क्योस्क (छोटे होर्डिंग्स) हटाए गए। आठ लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है कि आखिर किससे पूछकर उनके द्वारा शहर के बीच खंभों पर अवैध तरीके से होर्डिंग लगाए गए। एक दिन पहले भी बरेली कॉलेज से पटेल चौक तक 25 क्योस्क (छोटे होर्डिंग्स) व पांच साइड होर्डिंग हटाए गए थे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें