फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में नगर निगम करा रहा विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य नगर निगम करा रहा है। यह जानकारी यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक मंसूर कटियार ने दी। उन्होंने कहा कि साल 2004 में यूपीसीडा ने परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान को नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया था। तब से नगर निगम ही उद्यमियों से प्राप्त टैक्स से विकास कार्य कराता है। यूपीसीडा उद्यमियों से कोई भी चार्ज नहीं लेता। बता दें कि बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक में कुछ उद्यमियों ने परसाखेड़ा औद्योगिक आस्थान में यूपीसीडा की ओर से विकास शुल्क लेने के बावजूद कार्य न कराने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें