बरेली। दरगाह आला हजरत स्थित काशान-ए-नूरी में हजरत मुस्तफा रजा खां नूरी के उर्स पर मुफ्ती आजम की महफिल सजाई गई। महफिल की शुरुआत नात-ओ-मनकबत से हुई। इसके बाद तकरीरी कार्यक्रम में उलमा ने मुसलमानों को शैक्षिक और सामाजिक तौर पर जागरूक होने का पैगाम दिया। साथ ही हुजूर मुफ्ती आजम की जिंदगी और किरदार से सबक हासिल करने का आह्वान किया। इससे पूर्व सुबह कुरान ख्वानी हुई और शाम को लंगर-ए-नूरी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में लोगों की शिरकत रही।
कार्यक्रम के आखिर में तबर्रुक की जियारत के बाद आला हजरत ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहतशिम रजा खान ने मुल्क में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की। महफिल में मुफ्ती सैयद अहसन नूरी शाहजहांपुरी, पूर्व मंत्री अनीस अहमद (फूल बाबू), डॉ. सलमान, पार्षद अब्दुल कय्यूम (मुन्ना), शानू साबिर, डॉ. अजमत सहित तमाम बाहर के उलमा व मेहमान मौजूद रहे।