आंवला। आंवला-भमोरा रोड पर पथरी गांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से रामपुर के बिलासपुर के टांडा-टैमरा निवासी बाइक सवार धर्मेंद्र (28) की मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र आंवला क्षेत्र में कंबाइन मशीन चलाने का काम करते थे। सोमवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। सीओ हेमंत उपाध्याय के मुताबिक, युवक के परिजन को सूचना दे दी गई है।