फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वन्यजीव के हमले में बाइक सवार घायल

Wed, 11 Nov 2026 10:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/क्योलड़िया। सुसराल में भाई दूज मनाने जा रहे बाइक सवार पर वन्यजीव ने हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज के रामेश्वरगंज गौटिया गांव निवासी हरपाल बाइक से नवाबगंज के अमीरनगर गांव में अपनी ससुराल सेवाराम के घर जा रहे थे। उनके मुताबिक, अमीरनगर और गाजीपुर गांव के बीच जंगल में पहुंचने पर एक वन्यजीव ने उनपर हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर गन्ने के खेत में छिप गए और ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और वन विभाग को जानकारी दी। घायल हरपाल को क्योलड़िया सीएचसी में भर्ती कराया गया। वन रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच रही है। जांच के बाद पता लगेगा कि घटना कैसे हुई। अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि वन्यजीव ने युवक पर हमला किया है। ग्रामीणों ने बताया है कि युवक के पेट और कंधे पर निशान बने हैं। अमीरनगर में पिंजरा लगा हुआ है। वन विभाग की टीम प्रतिदिन सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें