फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ दिवस : तिलककर माताओं पर बरसाए फूल, उपहार दिए

Mon, 15 May 2023 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली । मातृ दिवस के अवसर पर माताओं का तिलक कर उन पर पुष्प वर्षा की गई। डीआरएम इंटर काॅलेज में हुए कार्यक्रम सभी माताओं से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर सत्र 2022- 23 में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान और जनपद में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उषा दीदी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी सिखाने चाहिए। सकारात्मक विचारों से बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि गुरगांवा मुस्तकिल की ग्राम प्रधान ज्ञानो शर्मा ने कहा कि जीवन में संघर्ष से कभी हारना नहीं चाहिए। कार्यक्रम में संगीता देवी, अंशु गुप्ता, कंचन शर्मा, चांदनी गुप्ता, कुमकुम चौधरी, खुशबू गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
प्रबंधक प्रदीप पांडेय ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। प्रधानाचार्य जीशान अहमद ने हमें अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नवीन तकनीक व सतर्कता से उनके शिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक सुधार कैसे हो, अपने बच्चों का गृहकार्य कराने में कैसे सहयोग करें। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी। संचालन वरिष्ठ अध्यापिका पूर्णिमा सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें