फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: मां के डांटने पर दिल्ली चली गईं मौसेरी बहनें, दोनों ने बनाई थी ये योजना, फिर...हो गई ये चूक

Tue, 18 Oct 2022 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

परिवार वालों ने किसी बात पर दोनों को डांट दिया था। इससे नाराज होकर दोनों ने दिल्ली में रहने वाली मौसी के घर जाने का फैसला कर लिया और ट्रेन से दिल्ली चली गईं। दोनों बेटियों के गायब होने पर घरवालों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मां डांट से नाराज होकर मौसेरी बहनें ट्रेन से दिल्ली में रह रहीं अपनी मौसी के घर चली गईं। वहां मौसी का घर न मिलने पर बरेली आने वाली ट्रेन में बैठ गईं और भाई को फोन कर पूरी बात बता दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पीलीभीत की रहने वाली एक महिला अपनी बेटी के साथ पांच अक्तूबर को नवाबगंज में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। महिला की 15 साल की बेटी निशा और बहन की 17 साल की बेटी आयशा (दोनों के बदले नाम) को परिवार वालों ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर दोनों ने दिल्ली में रहने वाली मौसी के घर जाने का फैसला कर लिया और ट्रेन से दिल्ली चली गईं। दोनों बेटियों के गायब होने पर घरवालों ने नवाबगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। अगले दिन भी बेटियां के बारे में कोई खबर नहीं मिली तो परिवार वालों की चिंता बढ़ गई।

सात अक्तूबर को किशोरियों ने भाई को फोन करके दिल्ली से लौटने की जानकारी दी, तब परिवार वालों की जान में जान आई। पुलिस ने किशोरियों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समिति के सामने बयान में किशोरियों ने दिल्ली जाकर मौसी का घर ढूंढने और न मिलने पर बरेली लौटने की बात बताई। सोमवार को दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें