कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को रिश्ते के देवर से प्यार हो गया। महिला की उम्र 41 साल है। उसके पांच बच्चे भी हैं। जबकि देवर की उम्र 21 साल है। महिला के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर उसके पति ने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह देवर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रिश्तेदारों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात पर तवज्जो नहीं दी।
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी
भाभी और देवर के प्रेम को लेकर अक्सर पति-पत्नी में विवाद होने लगे। शनिवार को महिला अपने प्रेमी देवर को साथ लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसकी बात को सुना। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका काफी समय से देवर से संबंध है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। इस बात पर पति उसे प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों को समझाया। इस मामले में परिवार के बैठकर आपसी सहमति से निपटाने की सलाह दी है। ये मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।