फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर सास की हत्या करने वाले का मददगार पकड़ा

सार

बाइक पर जा रही सास नीलम की कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी मनमोहन को तो पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन उसके एक मददगार को पकड़ने में उसे कामयाबी मिली है। आरोप है कि मनमोहन के नाजायज संबंधों की वजह से मनी का उससे विवाद चल रहा था। इज्जतनगर पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई कार को राजेंद्रनगर में लावारिस हालत में बरामद करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक एक भी आरोपी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। बाइक पर जा रही सास नीलम की कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी मनमोहन को तो पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है लेकिन उसके एक मददगार को पकड़ने में उसे कामयाबी मिली है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी हत्या के बाद भी आरोपियों के संपर्क में था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चाहबाई में रहने वाली नीलम सक्सेना की बेटी मनी की शादी मनमोहन सिंह से हुई थी। आरोप है कि मनमोहन के नाजायज संबंधों की वजह से मनी का उससे विवाद चल रहा था। मनी काफी समय से मायके में रह रही थीं। मनी ने 25 सितंबर को ससुराल जाने का फैसला किया था। साथ में मां नीलम, उनके पिता अनिल और भाई मुकुल भी एक ही बाइक पर उन्हें छोड़ने जा रहे थे। मनी अपनी बुआ के साथ ऑटो में थीं।
आईवीआरआई पुल पर मनमोहन ने अपनी क्रेटा कार से बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति अनिल और बेटा मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मनी ने इसके बाद मनमोहन के साथ उसकी प्रेमिका साक्षी शुक्ला और दोस्त नैना कश्यप पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इज्जतनगर पुलिस घटना में इस्तेमाल की गई कार को राजेंद्रनगर में लावारिस हालत में बरामद करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक एक भी आरोपी हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब इस मामले में मनमोहन के संपर्क में रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया युवक आरोपियों का मददगार है और व्हाट्सएप पर उनके संपर्क में था। पुलिस उससे मुख्य आरोपी मनमोहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इंस्पेक्टर दयाशंकर ने बताया कि मनमोहन लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें