फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटे की प्रेमिका की धमकी से दहशत में आई मां ने दे दी जान

Thu, 07 Mar 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे से उसकी प्रेमिका के रूप में दूसरे समुदाय की युवती का नाम सुनते ही मां ने शादी से इन्कार कर दिया। आरोप है कि गुस्साई युवती ने उन्हें सामने से और कॉल कर धमकी दी। इससे दहशत में आई महिला ने सल्फास खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद हाईस्कूल के छात्र ने बताया कि वह मूल रूप से बदायूं जिले के कछला का निवासी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह मां और बड़े भाई के साथ नानी के घर कैंट थाने के एक गांव में चार साल से रह रहा था। बड़े भाई का चौबारी की दूसरे समुदाय की लड़की से प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों की बातें होती थीं। शादी का प्रस्ताव जब मां के सामने रखा गया तो दूसरे समुदाय की लड़की का नाम सुनते ही उन्होंने साफ मना कर दिया।
छात्र के मुताबिक उसके भाई ने प्रेमिका से दूरियां बढ़ा लीं और बात करना बंद कर दिया। उधर, प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गई। आत्महत्या की धमकी देने लगी। आरोप लगाया कि उसने छात्र की मां को भी कॉल पर धमकाया। इन्हीं हरकतों से दहशत में आई उसकी मां ने मंगलवार शाम सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें