फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलभराव से पनप रहे मच्छर, फॉगिंग के नाम पर खानापूर्ति

Tue, 09 Apr 2024 03:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही कस्बे में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। दूसरी ओर नगर पालिका इनसे निपटने के लिए गंभीर नहीं है। फॉगिंग के नाम पर कस्बे में रस्म अदायगी की जा रही है। मच्छरों के प्रकोप की वजह से लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए सीएचसी पहुंच रहे हैं। इस वजह से सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ भी बढ़ी है।
विज्ञापन



कस्बे में 25 वार्ड है। जिसमें से नगर पालिका ने अभी तक कुल 14 वार्डों में फॉगिंग कराई है। जिन वार्डों में नगर पालिका की ओर से फागिंग कराई जा रही है वहां भी मच्छरों का प्रकोप है। मोहल्ला साहूकारा निवासी व्यापारी वीएन अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कागजों में ही फॉगिंग कराई जा रही है।
वहीं, लाइनपार मठिया के सभासद मोहित सिंह ने बताया कि अब तक उनके वार्ड में फॉगिंग नहीं कराई गई है। संचारी रोगों के प्रकोप का आलम यह है कि सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

फॉगिंग कराई जा रही है। अब तक 14 वार्डों में फॉगिंग हो चुकी है। जल्द ही अन्य वार्डों में भी टीम भेजी जाएगी। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जा रहा है। - सुरजीत सिंह चौहान, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें