फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बिल

Sun, 08 Mar 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना की मियाद 28 फरवरी को खत्म होने के बाद भी जिले में 205094 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत पंजीकरण भी नहीं कराया। ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित कर अब वसूली अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने शनिवार को वसूली की समीक्षा की तो मालूम हुआ कि वसूली के मामले में ग्रामीण क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। शहरी क्षेत्र में जहां 3351 बकायेदार हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बकायेदारों की संख्या 201743 है। उन्होंने सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले शत प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को पूरा किया जाए। वसूली में पिछड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें